IND vs AUS: Virat Kohli को मिला शतकीय पारी का ईनाम, बीमार होने पर भी नहीं रुका था बल्ला

Virat Kohli won player off the match award for his terrific hundred

Virat Kohli won player off the match award for his terrific hundred

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया। इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी ने सबका दिला जीत लिया। कोहली ने करीब तीन साल बाद टेस्ट में शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (player off the match) चुना गया है।

विज्ञापन

विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए चौथे टेस्ट में 186 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। खास बात यह है कि विराट कोहली ने बीमार होने के बाद भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। इस बात की जानकारी विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने दी थी। विराट के शतक के बाद उन्होंने लिखा था कि बीमार होने के बाद भी शानदार खेल दिखाया। टेस्ट में विराट कोहली को यह 10वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैं खुद को सही ठहराना चाहता हूं

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद विराट कोहली ने कहा कि ‘मैं यहां किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं हूं, मैं खुद को सही ठहराना चाहता हूं और भारत के लिए महत्वपूर्ण रन बनाना चाहता हूं।’ बता दें किविराट कोहली लंबे समय से टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में वापसी की।

विज्ञापन

विराट के 75 शतक

खास बात यह है कि अब वनडे, टी-20 और टेस्ट में मिलाकर मिलाकर विराट के 75 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में सचिन तेंदुलकर से भी कम पारियां लीं। अब वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ