IND vs AUS: अहमदाबाद में फैंस को फिर याद आए ऋषभ पंत, देखिए VIDEO
Edited By Arpit Pandey

Rishabh Pant slogans raised by spectators in Ahmedabad
Edited By Arpit Pandey

Rishabh Pant slogans raised by spectators in Ahmedabad
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार पलटवार किया है। फिलहाल शुभमन गिल (Shubman Gill) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) सेट हो चुके हैं। लेकिन अहमदाबाद में दर्शकों को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की भी जमकर याद आ रही है।
अहमदाबाद टेस्ट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दर्शक ऋषभ पंत के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। यह सभी ऋषभ पंत की जल्द वापसी की बात कर रहे हैं। जिससे यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ऋषभ पंत को पिछले सभी मैचों में भी दर्शकों ने खूब मिस किया है।
https://twitter.com/SHOOTER2222003/status/1634451911230509056?s=20
बता दें कि दिसंबर में ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वह बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहले देहरादून और बाद में मुंबई में इलाज हुआ था। इलाज के बाद वह रिकवरी में जुटे हुए हैं। लेकिन फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लगभग हर मैच में दर्शकों ने उन्हें याद किया है।
वहीं चोट की वजह से ऋषभ पंत आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, जबकि वनडे विश्वकप खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा हैं। क्योंकि ऋषभ पंत को पूरी तरह से रिकवर होने में करीब 6 महीने का वक्त लगेगा। ऐसे में विश्वकप तक वह फिट हो पाए, इसकी उम्मीद कम है। हालांकि इस बीच उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुके हैं, जिसमें ऋषभ पंत खुद को जल्द से जल्द फिट करने की बात कह रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: