IND vs AUS: Ravichandaran Ashwin की गेंद पर चकमा खा गए हैंड्सकॉम्ब, अय्यर ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

IND vs AUS 3rd Test Ravichandaran Ashwin Peter Handscomb

IND vs AUS 3rd Test Ravichandaran Ashwin Peter Handscomb

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन का खेल चल रहा है। इस दिन के पहले घंटे में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा और दोनों ही खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन ने भारतीय गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया और बढ़त को भी 77 रनों तक ले गए। लेकिन बाद में भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आए और इस जोड़ी को तोड़ते हुए टीम को आज के दिन की पहली सफलता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर चकमा खा गए पीटर हैंड्सकॉम्ब

भारतीय टीम जब भी मुसीबत में होती है तब अश्विन आकर अपना कमाल दिखाते हैं और विकेट लेकर ही जाते हैं। ऐसा ही माजरा इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी देखा गया जब पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन टिके हुए थे तब कप्तान ने गेंद अश्विन को ठमाई। अश्निन ने 71वें ओवर में हैंड्सकॉम्ब को परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने आगे की ओर डाली जिसे पीटर पड़ नहीं पाए और सीधे कवर प्वाइंट पर खड़े श्रेयस अय्यर की तरफ शॉट खेल दिया। इस पर अय्यर ने कोई गलती नहीं की और एक हाथ से तेज रफ्तार में एक शानदार कैच पकड़ लिया। इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिर गया।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ