IND vs AUS: नाथन लायन की गेंद पर चारों खाने चित हुए Rohit Sharma, मझधार में टीम इंडिया, देखें video

nathan lyon amazing googly dismissed rohit sharma

nathan lyon amazing googly dismissed rohit sharma

IND vs AUS 3rd Test: गेंदबाजों की दम पर मिले कमबैक के बाद एक बार फिर टीम इंडिया के बल्लेबाज लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी नाथन लायन की गेंद पर चकमा खा गए और वापस पवेलियन लौट गए। रोहित के विकेट से टीम इंडिया की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन

रोहित हुए LBW

कप्तान रोहित शर्मा आज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 33 गेंदों में महज 12 रन बनाए थे, जिसमें एक भी बाउंड्री नहीं थी, लेकिन रोहित शर्मा नाथन लायन की गेंद पर चकमा खा गए। गेंद टप्पा खाकर सीधी उनके पेड से टकराई, जहां लायन की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी। हालांकि कप्तान ने रिव्यू लिया, लेकिन उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

https://twitter.com/Bvekgupta/status/1631194938405957633?s=20

विज्ञापन

टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 88 रनों की लीड दी है। लेकिन टीम इंडिया के दो अहम विकेट 50 रनों से पहले ही गिर गए हैं। कप्तान रोहित से बड़ी पारी की उम्मीदें थी, लेकिन पहली पारी के बाद वह दूसरी पारी में भी नाकाम नजर आए हैं। कप्तान रोहित शर्मा महज 12 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए, दोनों के विकेट नाथन लायन ने निकाले हैं।

विज्ञापन

विराट-पुजारा से आस

अब टीम इंडिया को अपने दो सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से आस है। क्योंकि अगर टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतना है तो कम से कम 250 रनों का स्कोर कंगारू टीम के सामने रखना होगा, जिसके लिए पुजारा और विराट कोहली के लिए बड़ी पारी खेलना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ