IND vs AUS Live: भारत की हालत खस्ता, Lyon ने टीम इंडिया की कमर तोड़ी
Edited By Arpit Pandey

ind vs aus 2nd test live score team india seven wickets fell
Edited By Arpit Pandey

ind vs aus 2nd test live score team india seven wickets fell
IND vs AUS Live: दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाज नाथन लायन के आगे सरेंडर कर दिया है। टीम इंडिया के 7 विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल क्रीच पर जमे हुए हैं। नाथन लायन ने टीम इंडिया के पांच बल्लेबाजों को आउट किया है। हालांकि विराट कोहली के आउट दिए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी स्पिनर नाथन लायन ने टीम इंडिया की नाक में दम कर दिया। लायन ने टीम इंडिया के पांच बल्लेबाजों को आउट करके भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। फिलहाल भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।
वहीं टीम इंडिया की हालत खस्ता नजर आ रही है। विराट कोहली भी पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर के मुकाबले 123 रनों से पीछे चल रही है। भारतीय टीम अब पुछल्ले बल्लेबाजों के सहारे हैं। फिलहाल अश्विन और अक्षर क्रीच पर जमे हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: