IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, अफगानिस्तान सीरीज में हिटमैन रच सकते हैं इतिहास

Rohit Sharma Eyeing 5 Major Records, IND vs AFG: रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

IND vs AFG Rohit Sharma Eyeing Five Big Records Upcoming T20 International Series

IND vs AFG Rohit Sharma Eyeing Five Big Records Upcoming T20 Series (Image- News24)

Rohit Sharma Eyeing 5 Major Records, IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड रविवार को घोषित किया गया था। 14 महीनों के बाद रोहित शर्मा की टी20 में बतौर कप्तान वापसी हुई है। अब आगामी सीरीज में उनके निशाने पर पांच बड़े रिकॉर्ड होने वाले हैं। हिटमैन अफगानिस्तान सीरीज में यह पांच बड़े कीर्तिमान अपने नाम करते हुए इतिहास रच सकते हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड

  • टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा 4000 रन का आंकड़ा हासिल करने के करीब हैं। आगामी सीरीज में अगर वह 147 रन बना लेते हैं तो उनके 4000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे हो जाएंगे। वह विराट कोहली के बाद 4000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन
  • नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बनने के करीब

रोहित शर्मा अगर अफगानिस्तान सीरीज में 156 रन और बना लेते हैं तो वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट अभी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 4008 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
  • टूट सकता है सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में अभी रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के करीब सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं। वह अगर अफगानिस्तान के खिलाफ एक शतक और लगाते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी बन सकते हैं।

  • बाबर से एक फिफ्टी पीछे हैं रोहित

रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 29 अर्धशतक दर्ज हैं। जबकि बाबर आजम ने 30 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा बाबर की बराबरी कर सकते हैं या उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

  • टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके

विराट कोहली के नाम अभी सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल चौके दर्ज हैं। विराट ने 356 और रोहित शर्मा ने कुल 348 छक्के टी20 में अभी तक लगाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि, विराट भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। आगामी सीरीज में दोनों के बीच टक्कर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ