विराट कोहली को लेकर संजय मांजरेकर ने 12 साल पहले की थी एक पोस्ट, अब हो रही वायरल

Sanjay Manjrekar Post To Virat Kohli: संजय मांजरेकर ने 12 साल पहले विराट कोहली को लेकर पोस्ट शेयर की थी। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

sanjay manjrekar 12 year old post on virat kohli viral social media

संजय मांजरेकर की 12 साल पहले की पोस्ट वायरल Image Credit: Social Media

Sanjay Manjrekar Post To Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। इस साल विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। साल की अपनी पहली टेस्ट सीरीज में भी विराट ने कमाल का प्रदर्शन किया। इसमे कोई दोराय नहीं कि विराट इस दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अभी तक अपने क्रिकेट करियर में विराट कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं लेकिन अपने करियर के शुरुआती दिनों में विराट ऐसे नहीं थे।

विज्ञापन

उस वक्त उनको भी टीम में बने रहने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उस दौरान विराट कोहली को लेकर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने एक पोस्ट की थी। जिसके बाद अब संजय मांजरेकर द्वारा 12 साल पहले विराट कोहली को लेकर की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

संजय मांजरेकर ने किया था ट्वीट

12 साल पहले संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अभी भी वीवीएस लक्ष्मण को छोड़कर रोहित शर्मा को अगले टेस्ट मैच में खिलाना चाहूंगा। इसके अलावा विराट कोहली को भी एक टेस्ट मैच और खिलाना चाहिए। जिससे ये सुनिश्चित हो जाएगा कि वो कितना महान खिलाड़ी है।

विज्ञापन

अब संजय मांजरेकर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस भी इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिसके बाद अब 12 साल बाद एक बार फिर से मांजरेकर ने भगवान का धन्यवाद किया है कि भारत के पास विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे विराट

विराट कोहली अब अफगानिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल से भी ज्यादा के समय के बाद वापसी हुई है। फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है कि विराट कोहली अब फिर से टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट खेलेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि क्या टी20 विश्व कप 2024 में भी विराट कोहली खेलेंगे या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ