VIDEO: इमाम उल हक की गेंद पर मीर हमजा ने हवा में लगाई छलांग, असंभव कैच को बनाया संभव

Pakistan vs Prime Ministers XI: इमाम उल हक की गेंद पर मीर हमजा ने हवा में छलांग लगाते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ा है।

Imam ul Haq Mir Hamza Nathan McSweeney Pakistan vs Prime Ministers XI

मीर हमजा का हैरतअंगेज कैच!

Pakistan vs Prime Minister’s XI: पाकिस्तान और प्राइम मिनिस्टर्स XI के बीच जारी चार दिवसीय अभ्यास मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 391/9 रन के जवाब में तीसरे दिन की समाप्ति तक मिनिस्टर्स XI ने चार विकेट के नुकसान पर 367 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को पारी का चौथा झटका कप्तान नाथन मैकस्वीनी के रूप में लगा है। मैकस्वीनी अपनी टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंद में 40 रन बनाकर इमाम उल हक का शिकार बने। मैच के दौरान पाक फील्डर मीर हमजा ने मैकस्वीनी का कैच जिस तरह से पकड़ा उसकी हर कोई सराहना कर रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, पारी का 115वां ओवर कप्तान शान मसूद ने पार्ट टाइम गेंदबाज इमाम उल हक के हाथ में थमाया। इमाम ने भी यहां अपने कप्तान को निराश नहीं किया। उन्होंने इस ओवर कि दूसरी ही गेंद पर विपक्षी टीम के कप्तान मैकस्वीनी को अपने जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि, मैच के दौरान हमजा ने मैकस्वीनी का कैच जिस तरह से लपका उसको भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इमाम की पटकी हुई गेंद पर मैकस्वीनी ने लेग साइड में जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया, लेकिन यहां 30 गज के अंदर तैनात हमजा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

31 वर्षीय खिलाड़ी ने हवा में छलांग लगाते हुए मैकस्वीनी की इरादों पर पानी फेर दिया। मुकाबले में इमाम ने ग्रीन टीम के लिए अबतक कुल नौ ओवरों की गेंदबाजी की है। इस बीच 1.33 की इकोनॉमी से 12 रन खर्च करते हुए उन्हें एक सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ