केपटाउन में ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को नुकसान, छिन गया नंबर 1 का ताज

Team India Loses Number 1 Spot: भारतीय टीम ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की लेकिन 24 घंटे के अंदर ही टीम को तगड़ा नुकसान हो गया।

Team India Loses Number 1 Spot ICC Latest Test Ranking

Team India Loses Number 1 Spot ICC Latest Test Ranking (Image- X)

Team India Loses Number 1 Spot: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल सहित सभी जगह नंबर 1 बन गई थी। लेकिन शुक्रवार को टीम इंडिया को एक बड़ा नुकसान हुआ है। ऐतिहासिक जीत के 24 घंटों के अंदर ही टीम इंडिया से नंबर 1 का ताज छिन गया है। अब टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नंबर 1 का ताज कब्जा लिया है।

विज्ञापन

क्या है ताजा रैंकिंग का हाल?

अगर ताजा टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के समान 118-118 अंक थे। लेकिन पिछले एक हफ्ते में टीम इंडिया की एक शर्मनाक हार और एक शानदार जीत पर शायद हार भारी पड़ गई। भारतीय टीम को एक अंक का घाटा हुआ है। टीम इंडिया के अब 117 अंक हो गए हैं इस कारण टीम टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इसके अलावा इंग्लैंड तीसरे, साउथ अफ्रीका चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की स्थिति हो सकती है मजबूत

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभी 118 पॉइंट्स हैं और अभी सिडनी टेस्ट जारी है। वहीं टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है और उसे अब 25 जनवरी से पहले कोई टेस्ट नहीं खेलना है। टीम इंडिया मौजूदा टेस्ट मैच में ड्राइविंग पोजीशन पर है। ऐसे में कंगारू टीम यहां जीत के साथ 119 अंक जुटा सकती है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के 119 अंक हो गए तो टीम अगले 3-4 हफ्ते तक नंबर 1 पर बनी रह सकती है।

विज्ञापन
ICC Latest Test Rankings

ICC Latest Test Rankings

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत नंबर 1

वहीं केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण के पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 टीम बन गई है। भारत ने केपटाउन में जीत के बाद 12 अंक जुटाए। वहीं टीम इंडिया का विनिंग पर्सेंट सबसे ज्यादा हो गया। वहीं सेंचुरियन में शानदार जीत के बाद यहां हार झेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ