IND vs SA: ऐतिहासिक जीत से भारत को जबरदस्त फायदा, दोबारा हर जगह नंबर वन Team India

India vs South Africa: भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका को एकतरफा मात देने के बाद भारत हर जगह नंबर वन पर है।

India vs South Africa Historical Win Ind Number one Every Where

टीम इंडिया, Image Credit- News 24

India vs South Africa: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने केपटाउन टेस्ट में पहली बार साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया है। केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली भारत एशिया की पहली टीम बन गई है। इस जीत के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। यह ऐसा पल है जब भारतीय टीम क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में नंबर वन पर है। भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में पहले से ही टी20, वनडे और टेस्ट में नंबर वन थी, अब साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में हराकर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी नंबर वन टीम बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों स्थान पर नंबर वन टीम इंडिया

भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत के अलावा कोई भी टीम तीनों क्रिकेट फॉर्मेट के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी नंबर वन नहीं बन पाई है। खास बात है कि भारत ने पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार यह कारनामा कर दिखाया है। भारत इससे पहले भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर वन टीम थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारत नंबर वन से सीधा छठे स्थान पर पहुंच गया था, लेकिन अब भारत एक बार फिर से तीनों क्रिकेट फॉर्मेट के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर वन बन गया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया छीन सकता था पोजिशन

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले से नंबर 6 पर थी, ऐसे में अगर भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी हार मिलती, तो भारत से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर वन का पोजिशन छीन जाती। भारत की हार से ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच जाता, लेकिन भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट आसानी से मात दे दी है। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ