कोच, एंकर और रिजवान सहित PCB को पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने लताड़ा, कहा- दूसरों में गलती निकालना बंद करें

Former Pakistani Cricketer Danish Kaneria criticized PCB: भारत के खिलाफ पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत की है। इसे लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कोच, एंकर और रिजवान सहित PCB को लताड़ लगाई है।

Former Pakistani Cricketer Danish Kaneria criticized PCB

Former Pakistani Cricketer Danish Kaneria Criticized PCB: पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर और दिग्गज क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने आईसीसी से भारत के खिलाफ शिकायत करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले हफ्ते नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ  विश्व कप 2023 मैच के दौरान दर्शकों द्वारा गलत व्यवहार को लेकर शिकायत की है। अब इसी को लेकर पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पीसीबी की कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन

Danish Kaneria ने रिजवान सहित PCB पर साधा निशाना

कनेरिया ने एक्स पर लिखा, ”पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास से भारत और हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने को किसने कहा? मिकी आर्थर से आईसीसी इवेंट को बीसीसीआई इवेंट कहने के लिए किसने कहा था? रिजवान को खेल के मैदान में नमाज पढ़ने के लिए किसने कहा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सलात देते हुए कहा कि दूसरों में दोष मत ढूंढो!”

विज्ञापन

PCB ने भारत के खिलाफ ICC से की शिकायत

विज्ञापन

मंगलवार, 17 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने कई चिंताएं जताईं। पीसीबी के एक बयान में कहा गया है, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान प्रशंसकों के लिए वीजा पॉलीसी की अनुपस्थिति पर आईसीसी के समक्ष एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।”

बयान में कहा गया है, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 अक्टूबर 2023 को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम को निशाना बनाकर किए गए अनुचित आचरण के संबंध में भी शिकायत दर्ज की है।”

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को चटाया धूल

14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाया था जिसे भारत ने 7 विकेट रहते इस आसान लक्ष्य को चेज कर लिया और मैच पर अपना कब्जा जमा लिया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हीरो रहे। उन्होंने  63 बॉल खेलकर 86 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ