ICC Rankings: भारत को डबल झटका, नंबर 1 से गिरे दो खिलाड़ी; शुभमन गिल की बादशाहत को बाबर आजम ने किया खत्म

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम से नंबर 1 के दो ताज छिन गए। जबकि बाबर आजम फिर से नंबर 1 बन गए।

ICC ODI Rankings Shubman Gill Ravi Bishnoi Falls Babar Azam Becomes New Number 1 Batsman

ICC Rankings Babar Azam Becomes New Number 1 Batsman (Image Credit- News24)

ICC ODI Rankings: आईपीएल ऑक्शन की जहां हर तरफ धूम थी वहीं अब उसी बीच बुधवार को आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव हो गया है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम को ताजा रैंकिंग में बंपर फायदा हो गया। शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान से ही नंबर 1 वनडे बल्लेबाज थे। लेकिन अब ताजा रैंकिंग में उनसे यह ताज छिन गया है। शुभमन के अलावा एक और भारतीय खिलाड़ी ने नंबर 1 का ताज गंवाया है।

विज्ञापन

भारत को दो स्थानों पर हुआ नुकसान

आपको बता दें जहां शुभमन गिल वनडे में नंबर 1 बल्लेबाज थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल में रवि बिश्नोई पिछले दो हफ्तों से नंबर 1 गेंदबाज थे। पर अब दोनों खिलाड़ियों को वनडे व टी20 नहीं खेलने से नुकसान हुआ है। बिश्नोई नंबर 1 से नंबर तीन पर टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहुंच गए हैं, तो शुभमन गिल को बाबर आजम ने पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से एक भी एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेले हैं। वनडे रैंकिंग में बाबर आजम के 824 रेटिंग अंक हो गए हैं। जबकि शुभमन गिल जो भारत की मौजूदा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं उन्हें 810 पॉइंट्स तक खिसकना पड़ा है।

विज्ञापन

बाबर आजम का नंबर 1 पर कब्जा

बाबर आजम नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं टी20 में आदिल रशीद नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशल में सूर्या नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं तो केशव महाराज वनडे के नंबर 1 गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में केन विलियम्सन नंबर 1 बल्लेबाज हैं और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। रवि बिश्नोई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे और इसी का उन्हें नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टेस्ट में रवींद्र जडेजा नंबर 1 खिलाड़ी हैं।  वनडे में शाकिब अल हसन और टी20 इंटरनेशनल में भी शाकिब नंबर 1 स्थान पर काबिज हैं। टीमों की रैंकिंग में भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 है। इससे पहले पिछले हफ्ते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी भारतीय टीम नंबर 1 बन गई थी। पाकिस्तान की पर्थ टेस्ट में हार से भारत को फायदा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ