ICC ODI Ranking: हैरी टेक्टर ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़ रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
Edited By Pushpendra Sharma

ICC ODI Ranking Harry Tector Virat Kohli
Edited By Pushpendra Sharma

ICC ODI Ranking Harry Tector Virat Kohli
नई दिल्ली: आईसीसी की ओर से वनडे रैंकिंग को अपडेट किया गया है। बुधवार को जारी की गई लेटेस्ट ODI रैंकिंग में आयरलैंड के युवा खिलाड़ी हैरी टेक्टर ने इतिहास रचते हुए टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री मारी। टेक्टर ने हाल ही बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। इसके दम पर उन्होंने वनडे बैटिंग रैंकिंग में छलांग लगाई है। टेक्टर ने चेम्सफोर्ड में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान करियर की सर्वश्रेष्ठ 140 रन की पारी खेली। 23 साल के टेक्टर श्रृंखला में 206 रन बनाकर अग्रणी रन-स्कोरर बने।
टेक्टर ने इसके साथ ही 72 रेटिंग अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की और शीर्ष 10 में एंट्री मारी। टेक्टर अब 722 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 886 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। टेक्टर का 7वां स्थान आयरलैंड के लिए बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ है। यह आयरलैंड के एक पुरुष बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में हासिल की गई अब तक की सबसे अधिक रेटिंग है।
टेक्टर के ऊपर आने से भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को नुकसान हुआ है। कोहली अब 719 अंकों के साथ आठवें स्थान पर आ गए हैं। जबकि रोहित शर्मा 10वें स्थान पर काबिज हैं। आयरलैंड के खिलाड़ी के मामले में हाईऐस्ट रेटिंग पॉइंट पॉल स्टर्लिंग ने हासिल किए थे। वह जो जून 2021 में 697 अंक तक पहुंच गए थे।
टेक्टर को अपनी रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिलेगा, जब आयरलैंड जून-जुलाई के दौरान जिम्बाब्वे में आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में भाग लेगा। कप्तान एंडी बालबर्नी ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा- उसके पास आगे बढ़ने और आयरिश क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक होने के लिए सभी गुण हैं। वह हमारे लिए जितने अधिक रन बनाएंगे, हम उतनी ही बेहतर जगह बनाने जा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: