World Cup 2023: टीम से बाहर होने पर भी हार्दिक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल के लिए दी शुभकामनाएं

ODI World Cup 2023 IND vs AUS Final: विश्व कप 2023 के फाइनल के लिए हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को दी कप जीतने की शुभकामनाएं।

Hardik encouraged the players wished good luck for the final icc odi world cup 2023 ind vs aus final

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 IND vs AUS Final: विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़ा मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि टूर्नामेंट के बीच में उनको चोट लग गई थी और वे विश्व कप 2023 से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

लेकिन बाहर रहकर भी हार्दिक टीम का पूरा सपोर्ट कर रहे है। फाइनल मैच से पहले हार्दिक ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी है। वहीं इससे पहले हार्दिक सेमीफाइनल मुकाबले में भी टीम को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे।

विज्ञापन

हार्दिक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बता दें, हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके टीम इंडिया को विश्व कप फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुझे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। अभी तक हमने सबकुछ बहुत अच्छा किया है और अब हम इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है। आपके हार्ड वर्क को मेरी और करोड़ों लोगों की दुवाएं और शुभकामनाएं, जाओ और कप को अपने नाम करों।

विज्ञापन

अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच

बात दें, 19 नवंबर को विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहदाबाद के नरेंद्र मैदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में ये स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहने वाला है। लाखों-करोड़ों फैंस का सपोर्ट टीम इंडिया के साथ है।

विज्ञापन

अब भारत के पास तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम करने का अच्छा मौका है लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम के सामने ये उतना आसान नहीं होगा। हालांकि टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। फिर भी इस बार रोहित शर्मा को कंगारू टीम के खिलाफ कुछ अलग रणनीति बनानी होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ