MS Dhoni Birthday: 'थाला' के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, युवराज, जडेजा समेत अन्य क्रिकेटर्स ने ऐसे किया विश

MS Dhoni Birthday wishes

Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे एमएस धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में उनके इस खास दिन पर फैंस से लेकर उनके साथी खिलाड़ी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वे अलग-अलग अंदाज में अपने हीरो और विश्व चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

धोनी के जन्मदिन पर जहां सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। वहीं दूसरी ओर धोनी को अपना आईडल मानने वाले ऋषभ पंत ने खुद ही केक काट लिया है। इसका फोटो भी उन्होंने जारी किया है।

विज्ञापन

रैना ने डाला इमोशनल वीडियो

सुरेश रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ” मेरे बड़े भाई एम एस धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पिच पर एक साथ समय बिताने से लेकर हमारे सपनों को पूरा करने तक। हमने जो बॉन्ड बनाई है वह कभी नहीं टूट सकती है। एक दोस्त और लीडर होने के नाते आपकी जो ताकत है। उसने मुझे लाइफ में बहुत गाइड किया है. आने वाले कल में आप खूब एन्जॉय करे, खूब सफल हुए और आपकी अच्छी सेहत बनी रहे। इसी तरह लीड करते रहे, चमकते रहे और अपने जादू को हर तरफ फैलाते रहे। इसके उन्होंने एक वीडियो भी डाला है जिसमें दोस्ती को लेकर गाने का उपयोग किया गया है।

विज्ञापन

जडेजा ने डाला गले मिलते हुए फोटो

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर रवींद्र जडेजा ने भी धोनी को विश किया। उन्होंने ट्विटर अकाउंट से लिखा, ‘2009 से में आपके साथ हूं और हमेशा रहूंगा। माही भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपको पीली जर्सी में जल्दी देखूंगा।’

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने काटा केक

धोनी को अपना आईडल मानने वाले ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे केक काट रहे हैं। पंत ने इस पर लिखा है कि ‘माही भाई आप तो नहीं है मेरे पास, लेकिन आपके लिए केक काट लेता हूं मैं, हेप्पी बर्थडे।’

विज्ञापन

अन्य खिलाड़ियों ने ऐसे दी बधाई

virender sehwag tweet

virender sehwag tweet

yuvraj singh instagram story

yuvraj singh instagram story

विज्ञापन

BCCI ने शेयर किया वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर फैंस और क्रिकेटर्स के अलावा बीसीसीआई ने भी खास अंदाज में बधाई दी है। बोर्ड ने एक 70 सेकंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी के सभी महत्वपूर्ण छक्के बताए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ