GT vs PBKS: अब तक दो बार ही आमने-सामने हुई हैं दोनों टीमों, जानिए कौन किस पर पड़ा भारी

Punjab Kings vs Gujarat Titans head to head record

Punjab Kings vs Gujarat Titans head to head record

GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में आज भी जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा। आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोहाली में मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

विज्ञापन

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। गुजरात टाइटंस के लिए यह दूसरा सीजन हैं ऐसे में पिछले सीजन में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थी, जहां एक मैच में पंजाब को जीत मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात ने बाजी मारी थी। आज दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होने वाली है।

विज्ञापन

फॉर्म में हैं पंजाब की टीम

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन में फॉर्म में चल रही है, पंजाब ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। पंजाब ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। उसके बाद अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। पंजाब के कप्तान शिखर धवन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में टीम को आज भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी गुजरात

वहीं बात अगर गुजरात टाइटंस की जाए तो गुजरात पिछला मुकाबला रिंकू सिंह से हार गई थी, एक ओवर में पांच छक्के लगाकर रिंकू सिंह ने गुजरात को हरा दिया था। ऐसे में गुजरात की टीम इस हार से बाहर निकलकर एक बार फिर जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ