नई दिल्ली: श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच 16 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के निशाने पर कई रिकॉर्ड होंगे। वह मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी का नजारा दिखाने के लिए जमकर प्रैक्टि्स कर रहे हैं। बाबर के हाथ में ग्रे निकोल्स का बल्ला देखने को मिलता है। जिससे उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए हैं। ऐसे में इस बल्ले को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बनी रहती है। फैंस की इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए कंपनी ने फैक्ट्री में बाबर आजम का बल्ला बनता दिखाया है। कंपनी ने एक वीडियो जारी कर बाबर आजम के हैंड क्राफ्टेड बल्ले की झलक पेश की है।

विज्ञापन

एक्सक्लूसिव वीडियो किया जारी 

कंपनी ने बाबर आजम के ‘हैंडक्राफ्टेड हाइपरनोवा 1.3’ बैट का एक एक्सक्लूसिव वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबर आजम का बल्ला किस करीने से बनाया जाता है। टेक्नीशियंस को इस पर इत्मिनान से काम करते देखा जा सकता है। बता दें कि ग्रे-निकोल्स क्रिकेट की दुनिया में एक प्रसिद्ध ब्रांड है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम उनके मुख्य ब्रांड एंबेसडर में से एक हैं। ग्रे-निकोल्स के साथ उनकी साझेदारी शानदार रही है। ब्रांड ने उन्हें बाजार में उपलब्ध कुछ बेहतरीन बल्ले उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ करेंगे इस्तेमाल 

बाबर आजम हाइपरनोवा बैट का इस्तेमाल 16 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में करेंगे। इस साल की शुरुआत में फरवरी में बाबर ने कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए थे। जिससे यह तय हो गया कि वह निकट भविष्य में ग्रे-निकोल्स के साथ जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ