IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

South Africa vs India 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। गेराल्ड कोएत्जे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Gerald Coetzee ruled out second test match Cape Town South Africa vs India 2nd Test

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

South Africa vs India 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में 3 जनवरी से शुरू होगा। दूसरे टेस्ट मैच से पहले अब साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए है। जानकारी के मुताबिक पहले टेस्ट मैच के दौरान पेल्विक सूजन हो गई थी। जिसके चलते अब गेराल्ड कोएत्जे दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। पहले टेस्ट मैच में गेराल्ड कोएत्जे ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया था।

साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा झटका

पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में गेराल्ड ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि उनको विकेट एक ही मिला था। इस दौरान गेराल्ड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक शानदार छक्का लगाया था। हालांकि उनकी जगह दूसरे टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। रिपोर्ट्स की माने तो अब साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे टेस्ट मैच में गेराल्ड की जगह लुंगी एंगीडी को शामिल कर सकती है।

विज्ञापन

पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने हासिल की थी शानदार जीत

सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को एक पारी और 32 रनों से हराया था। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही काफी शानदार रही थी।

विज्ञापन

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को महज 131 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट्स टेबल में भी काफी फायदा हुआ। पहला मैच जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ