PAK vs AUS: पाक टीम का आउटफिट बना चर्चा का विषय, फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

PAK vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नए आउटफिट में दिखी पाकिस्तान क्रिकेट टीम।

Dil Dil Pakistan Michael Vaughan Australia vs Pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट टीम। Social Media

PAK vs AUS Test Series: विश्व कप 2023 में अपने खराब प्रदर्शन की यादों को भुलाकर अब पाकिस्तान टीम अपने नए अभियान की तरफ बढ़ चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाक टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। इस टेस्ट सीरीज में पाक टीम नए कप्तान, नए कोच और नई रणनीति के तहत मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले पाक टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमे उनके नए आउटफिट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। अब सोशल मीडिया पर पाक टीम के नए आउटफिट को लेकर फैंस मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

नए आउटफिट में दिखी पाक टीम

ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले पाक क्रिकेट बोर्ड सभी खिलाड़ियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन तस्वीरों में सभी खिलाड़ी टीम के नए आउटफिट में दिख रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/shandoescricket/status/1730031783033328105?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730031783033328105%7Ctwgr%5Edd6c6ca4c2f1f9bbccb8f4bdc849d444212f98c4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fcricket%2Fshan-masoods-pakistani-cricket-team-left-for-australia-for-test-series-fans-made-interesting-comments-about-the-dress-7865635.html

जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस पाक टीम के नए आउटफिट लेकर मजेदार कमेंट करके सवाल भी पूछ रहे है। एक फैन ने पूछा कि ये आउटफिट किसने सिलेक्ट किया है..वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करके लिखा, सभी खिलाड़ी एफ 16 के पायलट गल रहे है। ज्यादातर फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए दिखे।

विज्ञापन

14 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। इस दौरे पर पाक टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहला मैच 14 से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा।

इस टेस्ट सीरीज में पाक टीम की कप्तानी शान मसूद के हाथों में सौंपी गई है। विश्व कप 2023 में अपने खराब अभियान के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड से लेकर टीम तक में कई बदलाव देखने को मिले है। बाबर आजम ने विश्व कप के बाद पाक टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि बाबर आजम टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ