फखर जमां ने जीता ICC का ये खास अवार्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ कूटे थे इतने रन
Edited By Bhoopendra Rai

Fakhar Zaman
Edited By Bhoopendra Rai

Fakhar Zaman
Fakhar Zaman: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अप्रैल माह के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के विजेताओं का ऐलान किया है। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने बाजी मारी है। इस अवार्ड के लिए जमां के साथ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को भी नॉमिनेट किया गया था, लेकिन अंत में फखर ने बाजी मारी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फखर जमां का बल्ला खूब चला था। वनडे सीरीज में उन्होंने 2 शतक लगाए थे। फखर ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 117 रन बनाये थे, फिर दूसरे मैच में इस खिलाड़ी ने 180 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फखर ने अप्रैल महीने में 5 पारियों में कुल 361 रन बनाए थे।
Fakhar Zaman was incredible during the #PAKvNZ ODIs 🙌 pic.twitter.com/RjfHXqZkyQ
— ICC (@ICC) May 8, 2023
अप्रैल के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर फखर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। यह महीना मेरे करियर के मुख्य आकर्षण में से एक रहा है और लाहौर, रावलपिंडी और कराची में अपने ही लोगों के सामने खेलना एक अद्भुत एहसास था।
फखर ने आगे कहा कि ‘मुझे रावलपिंडी में लगातार दो शतक जड़ने में काफी मजा आया, लेकिन मेरा पसंदीदा दूसरे मैच में नाबाद 180 रन था। मुझे उम्मीद है कि मैं आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी इस लय को जारी रखूंगा और अपने प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों को खुश और गौरवान्वित करूंगा।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: