सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापन करने पर बुरे फंसे ब्रेंडन मैकुलम, ईसीबी ने शुरू की जांच

Brendon Mcculum
विज्ञापन

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी का विज्ञापन करने के बाद मुश्किलों में फंस गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कमिटी बैठाकर उन पर जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ये जानना चाह रहा है कि ये विज्ञापन करना उनके भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के विरुद्ध तो नहीं है।

आईपीएल में भी सट्टे के लिए किया था प्रचार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट में तेजी से रन बनाने वाले ब्रेंडन मैकुलम जनवरी में सट्टेबाजी संगठन ‘22बेट’ के ब्रांड एम्बेसडर बने थे। इसके बाद वे इसके लिए कई ऑनलाइन विज्ञापनों में नजर आते रहे। उन्होंने 27 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह इंडियन प्रीमियर लीग में ’22बेट’ का प्रचार कर रहे हैं। अब इसी की ईसीबी द्वारा जांच की जाएगी।

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया ये बयान

इस मामले को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपना बयान जारी किया है। ईसीबी के मुताबिक ये सिर्फ जांच पड़ताल है और मैकुलम फिलहाल किसी परेशानी में नहीं हैं। ईसीबी ने अपने बयान में कहा है कि -‘ हम इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं तथा ब्रेंडन के साथ 22बेट के साथ उनके संबंधों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सट्टेबाजी को लेकर हमारे नियम हैं और हम हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका पूरी तरह से पालन किया जाए।’

विज्ञापन

मैकुलम के आते ही बदली इंग्लैंड की टेस्ट टीम की तकदीर

बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम को जब से इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच बनाया गया है तभी से टीम ने जीत की झड़ी लगा दी है। मैकुलम के कोच के रुप में इंग्लैंड ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें 10 टेस्ट में जीत हासिल की है। उनकी और स्टोक्स की जोड़ी अभेद है और वे एक नए ही प्रकार का टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं जिसे ‘बेजबॉल’ के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ