नई दिल्ली: इमर्जिंग एशिया कप के तहत सोमवार को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-नेपाल की भिड़ंत हुई। नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 39.2 ओवर में 167 रनों पर ढेर कर दिया। निशांत सिंधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं राजवर्धन हैंगरगेकर ने 6 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट निकाले। हर्षित राणा ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी कर 5 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मानव सुथार ने एक विकेट झटका।

साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा की शानदार पारी 

नेपाल को 167 रनों पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने शानदार पारियां खेलीं। हालांकि अभिषेक शतक से चूक गए। उन्होंने 69 गेंदों में 12 चौके-2 छक्के ठोक 87 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन ने 52 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का जड़कर नाबाद 58 रन बटोरे। अभिषेक के आउट होने के बाद विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोक नाबाद 21 रन जड़े और टीम इंडिया को 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

विज्ञापन

टॉप पर पहुंची भारतीय टीम 

यूएई और नेपाल के खिलाफ बैक टू बैक जीत के बाद टीम इंडिया ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। दो मैचों में जीत के बाद टीम के पास 4 अंक और +3.792 की नेट रन रेट है। दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के पास भी दोनों मैचों में जीत के बाद 4 अंक हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट +2.875 है। तीसरे स्थान पर नेपाल है, जिसके पास दो मैचों में हार के बाद 0 अंक हैं और -2.958 की NRR है। यूएई चौथे स्थान पर है। जिसके पास एक मैच में हार के बाद 0 अंक और -3.255 NRR है।

ग्रुप ए में अफगानिस्तान टॉप पर 

ग्रुप ए में अफगानिस्तान 2 मैचों में जीत के बाद 4 अंक और +0.838 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर बांग्लादेश है, जिसने एक मैच में जीत और एक में हार दर्ज की है। बांग्लादेश के पास 2 अंक और +1.731 की NRR है। तीसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसके पास दो में से एक मैच में जीत के बाद 2 अंक और +0.370 की नेट रन रेट है। ओमान ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं। उसके पास 0 अंक और -2.819 एनआरआर है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ 19 जुलाई को होगा मुकाबला 

भारत-पाकिस्तान मुकाबला 19 जुलाई को होगा। टूर्नामेंट के ग्रुप मैचों में हर टीम तीन मैच खेलेगी। इसके बाद दोनों ग्रुप्स से दो-दो सेमीफाइनल निकलेंगे और अंत में वे 23 जुलाई को फाइनल खेलेंगे। मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश है। जिसने 2019 का संस्करण जीता था। जबकि टीम इंडिया 2013 का उद्घाटन संस्करण जीत चुकी है। श्रीलंका ने 2017 और 2018 के संस्करण जीते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ