EMERGING ASIA CUP 2023: ध्रुव जुरेल ने लपका अद्भुत कैच, फटी रह गईं आंखें, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल ने इमर्जिंग एशिया कप में शानदार विकेटकीपिंग का नजारा दिखाया है। शुक्रवार को यूएई ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जुरेल ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपककर दंग कर दिया। ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला।
यूएई के बल्लेबाज अंश टंडन 13 गेंदों में एक चौका ठोक 5 रन बनाकर खेल रहे थे। हर्षित राणा ने सातवें ओवर की चौथी गेंद डाली तो टंडन ने इसे गली की ओर से निकालना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पीछे की ओर उड़ गई। जैसे ही गेंद उड़ी, विकेट के पीछे खड़े ध्रुव जुरेल ने दाएं हाथ पर छलांग लगाई और दोनों हाथों से बेहतरीन कैच लपक लिया। जुरेल का ये कैच देख बल्लेबाज भी दंग रह गया। जुरेल की नजर और सूझबूझ से टीम इंडिया को सातवें ओवर में ही दूसरा विकेट मिल गया।
Pretty sure the batter thought it was a boundary but Dhruv Jurel had other ideas. What a stunner 😯 #AsiaCup #AsiaCupOnFanCode #INDAvUAEA pic.twitter.com/TtUrUKDtWM
— FanCode (@FanCode) July 14, 2023
मैच की बात की जाए तो इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में यूएई पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसमें हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी और कप्तान यश ढुल की बल्लेबाजी देखने को मिली। राणा ने 4 विकेट चटकाए। वहीं नितीश रेड्डी और मानव सुथार को 2-2 विकेट मिले। टीम इंडिया ने यूएई को महज 175 रनों पर रोक दिया। इसके बाद कप्तान यश ढुल ने 108 रन ठोक अपनी टीम को 26.3 ओवर में ही जीत दिला दी। इंडिया ए की ओर से निकिन जोस ने 41 रनों की शानदार पारी खेली।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: