Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर है। चुनाव आयोग ने उन्हें अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। अब सचिन इलेक्शन कमीशन के साथ बतौर नेशनल आइकॉन नई पारी का आगाज करेंगे। मंगलवार को नई द‍िल्‍ली स्‍थ‍ित रंग भवन, आकाशवाणी में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई है।

विज्ञापन

दरअसल, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा रिझाने और उन्हें प्रोत्साहित करने लिए ईसी ने क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े सितारे को अपने साथ जोड़ा है। अब सचिन लोगों ने चुनााव में वोट डालने की अपील करते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि सचिन की जिस तरह की इमेज है, उनसे बेहतर इस रोल के लिए शायद ही कोई हो सकता था।

विज्ञापन

ये दिग्गज भी रह चुके हैं नेशनल आइकॉन

चुनाव आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इलेक्शन कमीशन ने पिछले साल नेशनल आइकॉन के तौर पर अभिनेता पंकज त्र‍िपाठी को चुना था। इससे पहले चुनाव आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कैप्‍टन कूल के नाम से मशहूर एम. एस. धोनी, फ‍िल्‍म अभ‍िनेता आमिर खान और मुक्केबाज मैरी कॉम जैसे दिग्गजों को नेशनल आइकॉन चुना था।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर की छवि साफ सुथरी

सचिन तेंदुलकर शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। पूरे क्रिकेट जगत में उनकी छवि साफ सुथरी है। 24 साल के क्रिकेट करियर में इस दिग्गज ने अपनी छवी को साफ-सुथरी बनाकर रखा। सोशल मीडिया पर एक्टिव सचिन के ट्विटर पर 39 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आम आदमी से लेकर स्पोर्ट्स पर्सन सचिन को अपना आदर्श भी मानते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ