इस पाकिस्तानी गेंदबाज के मुरीद हुए दिनेश कार्तिक, बताया दुनिया का बेस्ट डेथ बॉलर

Dinesh Karthik Haris Rauf

Dinesh Karthik Haris Rauf

Dinesh Karthik: भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन वह कई मैचों में कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। अपनी कमेंट्री के दौरान कार्तिक ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने रऊफ को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद गेंदबाजों में से एक कहा।

विज्ञापन

वेल्श फायर के लिए द हंड्रेड खेल रहे हैं हारिस रऊफ

पाकिस्तान के गेंदबाज ने द हंड्रेड में वेल्श फायर के लिए खेलते हुए दो मैचों में तीन विकेट चटकाए। दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा- हारिस रऊफ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद गेंदबाजों में से एक हैं। खासकर अंत के ओवरों में वे बेहद शानदार हैं। उनकी कहानी कुछ साल पहले टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने, फिर लाहौर कलंदर्स द्वारा चुने जाने और बाद में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने की है।

विज्ञापन

डेथ ओवरों में व्हाइट बॉल के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक

उन्होंने कहा- “वह कुछ साल पहले टेनिस बॉल क्रिकेट खेल रहा था। कलंदर्स ने उसे चुना और वह उनकी टीम और एकेडमी का हिस्सा बन गया। जाहिर तौर पर उसने पाकिस्तान के लिए इतना अच्छा प्रदर्शन किया। वह विश्व क्रिकेट में इस समय डेथ ओवरों में व्हाइट बॉल के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक है।”

विज्ञापन

स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी की थी तारीफ

इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जमकर तारीफ की थी। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ब्रॉड ने कहा कि शाहीन दुनिया में उनके पसंदीदा गेंदबाजों में से एक हैं। ब्रॉड ने कहा- “शाहीन शाह अफरीदी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा गेंदबाजों में से एक हैं। जब वह दौड़ते हैं तो उनकी ऊर्जा और जीवंतता देखना पसंद है। जिस तरह से गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए स्विंग करती है, उसे देखना आनंददायक है। मैं उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं।”

द हंड्रेड 1 अगस्त को शुरू हुआ था। जिसका अंतिम मैच 27 अगस्त को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पिछले साल पुरुषों की प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट्स ने चैंपियनशिप मैच में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को हराकर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ