Deodhar Trophy Final 2023: मयंक अग्रवाल के साथी ने तूफानी शतक ठोक मचाई तबाही, 15 गेंद पर जड़ दिए 68 रन

Deodhar Trophy Final 2023 Mayank Agarwal

Deodhar Trophy Final 2023 Mayank Agarwal

विज्ञापन

Deodhar Trophy Final 2023: देवधर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच पुदुचेरी में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में साउथ जोन पहले बल्लेबाजी करते कर रही है। साउथ जोन के लिए मयंक अग्रवाल के साथी रोहन कुन्नुमल ने तूफानी शतक ठोक तबाही मचा दी। उन्होंने 68 गेंद पर शतक पूरा किया और 75 गेंद पर 107 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

15 गेंद पर ऐसे बनाए 68 रन

रोहन ने सिर्फ बाउंड्री से 15 गेंद पर 68 रन बनाए हैं। रोहन ने 11 बॉल पर चौकों की मदद से 44 जबकि 4 गेंद पर छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। इस तरह उन्होंने 15 बॉल पर 68 रनों बाउंड्री से बटोरे।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

साउथ जोन के लिए रोहन कुन्नुमल ने कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 181 रनों की साझेदारी की है। रोहन ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके साथ कप्तान मयंक ने भी हाथ खोले और 83 गेंद पर 5 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर साईं सुदर्शन 12 जबकि एन जगदीशन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो साउथ जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
मयंक और रोहन दोनों बल्लेबाजों के बढ़िया प्रदर्शन के दम पर साउथ जोन ने 31 ओवर में 2 विकेट खोकर 203 रन बना लिए हैं। अगर इसी तरह से साउथ जोन बैटिंग करती रही तो स्कोर 300 पार जा सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कौन हैं रोहन कुन्नुमल

रोहन रोहन कुन्नुमल केरला से आते हैं। इस खिलाड़ी ने 11 मैचों की 18 इनिंग में 972 रन बनाए हैं। लिस्ट ए के 21 मैचों में इस बल्लेबाज ने 921 रन ठोके। वहीं 19 टी20 मैचों में रोहन 531 रन बना चुके हैं। इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2019-20 में केरला के लिए डेब्यू किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ