Deodhar Trophy 2023: सौरव तिवारी बने इस टीम के कैप्टन, IPL के कई युवा खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
Edited By Bhoopendra Rai

Saurabh Tiwary
Edited By Bhoopendra Rai

Saurabh Tiwary
Deodhar Trophy 2023: टीम इंडिया के लिए खेल चुके सौरव तिवारी को ईस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। इस टूर्नामेंट की 4 साल बाद वापसी हो रही है। ईस्ट जोन की टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तानी सौंपी गई है, जबकि आईपीएल में खेलने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को भी इस टीम में जगह मिली है।
देवधर ट्रॉफी का आयोजन 24 जुलाई से 3 अगस्त तक पुड्डुचेरी में होना है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईस्ट जोन ने आईपीएल में धमाल मचाने वाले युवा खिलाड़ी रियान पराग, शाहबाज अहमद, आकाश दीप को भी शामिल किया है। आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहने वाले रियान पराग पर सबकी नजर होगी।
East Zone squad for #DeodharTrophy –
Saurabh Tiwary(c), Abhimanyu Easwaran(vc), Sudip Gharami, Senapati, Reshab Das Utkarsh Singh, Kumar Kushagra, Abishek Porel, Virat Singh, Riyan Parag, Shahbaz Ahmed, Avinav Chowdhury, Mura Singh, Muktar Hussain, Akash Deep https://t.co/KQAQu6qm6i
— iThunder (@HiPrsm) July 13, 2023
सौरभ तिवारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, सुभ्रांशु सेनापति, ऋषभ दास, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र, अभिषेक पोरेल, विराट सिंह, रियान पराग, शाहबाज अहमद, अविनव चौधरी, मणिशंकर मूरा सिंह, मुक्तार हुसैन और आकाश दीप।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: