इस फुटबॉलर के डाई हार्ड फैन हैं मथीशा पथिराना, मैच के बाद किया खुलासा
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 CSK vs MI Matheesha Pathirana
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 CSK vs MI Matheesha Pathirana
नई दिल्ली: सीएसके के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आईपीएल के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना जलवा बिखेरा। पथिराना ने 4 ओवर में महज 15 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। उन्होने अपनी शानदार गेंदबाजी से नेहल वढेरा को 64, ट्रिस्टन स्टब्स को 20 और अरशद खान को 2 रन पर पवेलियन भेजा। पथिराना की शानदार गेंदबाजी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। मैच के बाद उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया।
पथिराना ने कहा- सीएसके के साथ मेरी यात्रा पिछले साल से शुरू हुई थी। मैं एक रिप्लसेमेंट खिलाड़ी के रूप में आया और केवल दो गेम खेले, लेकिन इस सीजन मैं लगातार खेल रहा हूं। टीम मैनेजमेंट मुझे काफी कॉन्फिडेंस देता है। यह टी20 क्रिकेट में मेरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1654813892449796101
पथिराना से जब उनके अनोखे और शांत जश्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बहुत बड़ा फैन हूं। यही वजह है कि मैं विकेट लेने के बाद आंखें बंद कर लेता हूं। दरअसल, रोनाल्डो गोल करने के बाद अक्सर अपनी आंखें बंद करके सीने पर हाथ रख लेते हैं। उनका ये सेलिब्रेशन दुनियाभर में कई स्पोर्ट्सपर्सन फॉलो करते हैं। रोनाल्डो का कहना है कि इससे उन्हें आत्मिक ऊर्जा मिलती है।
https://twitter.com/IPL/status/1654811671469367296
https://twitter.com/Vidyadhar_R/status/1654816890773176320
पथिराना ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। वह आईपीएल 2023 के 7 मैचों में अब तक 10 विकेट चटका चुके हैं। उनके गेंदबाजी एक्शन की वजह से उन्हें जूनियर मलिंगा भी कहा जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: