---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

CSK vs DC: ये कैसा इम्पेक्ट? मनीष पांडे ने मिचेल मार्श को आधे रास्ते से लौटाया, हो गए रनआउट, देखें वीडियो

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच चेपॉक में खेले गए आईपीएल के 55वें मुकाबले में गजब नजारा देखने को मिला। दरअसल, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इम्पेक्ट प्लेयर मनीष पांडे और मिचेल मार्श के बीच कंफ्यूजन हो गया और आखिरकार मार्श को महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटना […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच चेपॉक में खेले गए आईपीएल के 55वें मुकाबले में गजब नजारा देखने को मिला। दरअसल, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इम्पेक्ट प्लेयर मनीष पांडे और मिचेल मार्श के बीच कंफ्यूजन हो गया और आखिरकार मार्श को महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

चौथे ओवर की पहली गेंद पर दिखा नजारा 

ये नजारा चौथे ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला। तुषार देशपांडे ने मनीष पांडे को गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे कवर की ओर घुमा दिया। इसके बाद पांडे तेजी से भागे तो वहीं दूसरे छोर से मिचेल मार्श भी दौड़ लिए, लेकिन ये क्या? पांडे गेंद को फील्डर के हाथ में जाती देख आधी क्रीज से ही वापस लौट लिए। जबकि मार्श स्ट्राइकर एंड तक लगभग पहुंच गए थे। हालांकि पांडे ने अपना विकेट बचा लिया, लेकिन मिचेल मार्श को रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस रनआउट के बाद मार्श थोड़े निराश नजर आए। पांडे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी निराशा जताई है। यूजर्स ने पूछा है कि आखिर ये कैसा इम्पेक्ट है?

और पढ़िए – मैच जल्दी खत्म करने का मूड बना चुके थे सूर्यकुमार यादव, धमाकेदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने किया खुलासा

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---
और पढ़िए – मैच जल्दी खत्म करने का मूड बना चुके थे सूर्यकुमार यादव, धमाकेदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने किया खुलासा

---खबर नीचे जारी है---

पांडे ने 29 गेंदों में बनाए 27 रन 

इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे मनीष पांडे ने इस मैच में 29 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। 13वें ओवर में उन्हें मथीशा पथिराना ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। पथिराना की शानदार यॉर्कर पर पांडे गच्चा खा गए और आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ गया।

मिचेल मार्श का रनआउट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 10, 2023 10:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola