विराट कोहली को लेकर क्रिस गेल ने की बड़ी भविष्यवाणी, फैंस की खिल जाएंगी बांछें
Edited By Pushpendra Sharma

Chris Gayle Virat Kohli
Edited By Pushpendra Sharma

Chris Gayle Virat Kohli
नई दिल्ली: घरेलू धरती पर 2011 वनडे विश्व कप जीतने के लगभग 12 साल बाद टीम इंडिया इस साल के अंत में एक बार फिर मेजबान के रूप में उतरेगी। भारत के वर्ल्ड कप जीतने के समय विराट कोहली 23 साल के थे। अब 34 साल के कोहली फाइनल में श्रीलंका को हराने वाली टीम के एकमात्र सक्रिय सदस्य के रूप में टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। जहां उनके फॉर्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है, वहीं वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल को लगता है कि ये कोहली का आखिरी विश्व कप नहीं होगा।
कोहली अपना चौथा विश्व कप खेलेंगे और गेल को लगता है कि ये स्टार बल्लेबाज एक और वर्ल्ड कप खेल सकता है। गेल ने कहा- विराट कोहली के पास अभी भी एक और विश्व कप है। मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। विश्व कप में मेजबान टीम की संभावनाओं पर बोलते हुए गेल ने कहा कि भारत हमेशा जीत का प्रबल दावेदार है, खासकर जब वे घर पर खेल रहे हों।
उन्होंने कहा- भारत फेवरेट है, वे घर पर भी खेल रहे हैं। इसलिए यह बहुत दिलचस्प होने वाला है। मैं चुने जानी वाली टीम को देखने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि बहुत से लोग दरवाजा खटखटा रहे हैं। भारत घरेलू मैदान पर भी हमेशा पसंदीदा रहेगा। इसलिए, यह कुछ ऐसा है जो भारतीय टीम पर भी दबाव डालता है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: