Champions Trophy 2025: क्या टीम इंडिया नहीं खेलेगी चैंपियंस ट्रॉफी? होस्ट पाकिस्तान को लेकर फिर छिड़ सकता है विवाद

Champions Trophy 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई फिर से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर सकता है।

Champions Trophy 2025 Team India may deny play in Pakistan hosting BCCI PCB Controversy

भारतीय टीम, Photo Credit- ANI

Champions Trophy 2025: आईसीसी वनडे विश्व कप का रोमांच अभी थमा भी नहीं है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की अपडेट ने फैंस में जुनून भरना शुरू कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी साल 2025 में होने वाला है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है, ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने को लेकर फिर से विवाद छिड़ सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलेगी।

विज्ञापन

एशिया कप में भी पाकिस्तान नहीं गई थी टीम इंडिया

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच भी अकसर खटास देखने को मिलता है। वर्तमान में हो रहे आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने शुरुआती दौर में भारत आने से मना कर दिया था। जब पाकिस्तान भारत आने के लिए तैयार हुआ, तो भारत वीजा ही जारी नहीं कर रहा था। इसके अलावा एशिया कप 2023 के लिए वेन्यू पाकिस्तान ही तय किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान में मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे। अब जब पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का ऐलान किया गया है, तो कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई एक बार फिर से टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर सकता है।

विज्ञापन

10 साल से चैंपिंयस ट्रॉफी नहीं जीता है भारत

भारतीय टीम अगर पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इनकार करती है, ऐसे में आईसीसी एक बार फिर से भारत के मैचों के लिए अलग वेन्यू का ऐलान करेगा, जो कि पाकिस्तान से बाहर होगा। वहीं, अगर आईसीसी भारत के मैच के लिए कोई दूसरा वेन्यू नहीं देता है और बीसीसीआई भी भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने से इनकार कर देता है, इस स्थिति में भारत चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाएगा। बता दें कि भारत 10 साल से चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। भारत ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ