World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले BCCI ने फैंस को दी खुशखबरी, फिर खुलने वाली है टिकट बुकिंग की विंडो

नॉकआउट मुकाबलों के लिए BCCI ने टिकटों की जानकरी साझा की है। फैंस नौ नवंबर रात 8:00 बजे से टिकट बुक कर सकते हैं।

BCCI ICC ODI World Cup 2023

नॉकआउट के लिए टिकटों का अंतिम सेट जारी। (BCCI/X)

विज्ञापन

ODI World Cup 2023. आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। फैंस प्रत्येक मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए मैदान में पहुंच रहे हैं। फिलहाल टूर्नामेंट का लीग चरण जारी है। इसके बाद नॉकआउट के मुकाबले शुरू होंगे। नॉकआउट मुकाबलों के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टिकटों को लेकर जानकारी साझा की है। बोर्ड ने बताया है कि नौ नवंबर रात 8:00 बजे से फैंस आधिकारिक वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

वर्ल्ड कप 2023 के कब शुरू होंगे नॉकआउट मुकाबले?

वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट मुकाबले 15 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और अंकतालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला 16 नवंबर को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 की फाइनल भिड़ंत 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

कौन सी तीन टीमों ने कटाया सेमी फाइनल का टिकट:

वर्ल्ड कप 2023 के 40 मुकाबले बीत जाने के तीन टीमों ने सेमी फाइनल का टिकट कटा लिया है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है। इसके अलावा चौथी टीम के लिए फिलहाल तीन टीमों के बीच टक्कर चल रही है। इसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नाम शामिल है।

विज्ञापन

सेमी फाइनल की रेस से ये तीन टीमें हो गई हैं बाहर:

वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल की रेस से इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम बाहर हो चुकी है। मौजूदा समय में टॉप पर 16 अंकों के साथ भारतीय टीम काबिज है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड का नाम आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ