BBL 2022: Marcus Stoinis ने खड़े-खड़े एक ओवर में जड़ दिए चार गगनचुंबी छक्के, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें वीडियो

BBL 2022 Marcus Stoinis six

BBL 2022 Marcus Stoinis six

Melbourne Stars vs Adelaide Strikers: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों में कई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए लंबे लंबे छक्के जड़ रहे हैं और गेंदबाजों की हालत खराब कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मेलबर्न स्टार्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसमें मार्कस स्टोयनिस ने गदर मचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Marcus stoinis ने एक ओवर में जड़ दिए चार छक्के

मेलबर्न स्ट्राइकर्स की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्कस स्टोयनिस ने पारी की शुरुआत से ही आग बरसाना शुरू कर दी। वे ताबड़तोड़ फॉर्म में दिखे। स्टॉयनिस ने पारी के 18वें ओवर में इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हेनरी थॉर्नटॉन की हालत खराब कर दी। स्टॉयनिस ने इस ओवर में 4 छक्के जड़े और सारे ही शॉट उन्होंने एक जगह खड़े खड़े जड़ दिए जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

इन 4 छक्कों की मदद से स्टॉयनिस ने कुल 74 रन बनाए वो भी सिर्फ 35 गेंदों पर। इस पारी में उन्होंने कुल 5 चौके जड़े और 6 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 211 का था। स्टॉयनिस की इसी पारी के चलते मेलबर्न स्टार्स की टीम 186 रनों के विशाल लक्ष्य की तरफ पहुंची। स्ट्राइकर्स को इस स्कोर तक पहुंचाने में जो क्लार्क की 42 रनों की पारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketcomau/status/1609119182003793921

और पढ़िए – BBL के जिस कैच पर मचा हाहाकार, अब ICC ने सुनाया बड़ा फैसला, आउट या नॉटआउट ?, Video

Adelaide Strikers Playing 11

मैथ्यू शॉर्ट, हेनरी हंट, क्रिस लिन, एडम होस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, हैरी नीलसन (wk), राशिद खान, वेस आगर, हेनरी थॉर्नटन, पीटर सिडल (c)

विज्ञापन

Melbourne Stars Playing 11

जो क्लार्क (wk), थॉमस रोजर्स, ब्यू वेबस्टर, मार्कस स्टोइनिस, हिल्टन कार्टराईट, निक लार्किन, कैंपबेल कैलावे, ल्यूक वुड, ट्रेंट बोल्ट, लियाम हैचर, एडम ज़म्पा (c)

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ