PAK vs NZ: Naseem Shah ने गच्चा देकर किया kane Williamson का शिकार, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score kane Williamson out by Naseem Shah
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score kane Williamson out by Naseem Shah
PAK vs NZ: कराची में खेले जा रहा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने वापसी की है। पाकिस्तान ने एक के बाद एक विकेट झटके और सेट बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के अलावा स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन को भी आउट किया। केन विलियमसन को तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया।
नसीम शाह ने विलियमसन कोखतरनाक गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। विलियमसन बाहर जाती गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद बल्ले से ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में समा गई। विलियमसन 36 रन बनाकर आउट हुए। 36 रन बनाने के लिए उन्होंने 91 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 5 शानदार चौके लगाए।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1609860966774194177?s=20&t=JHEtA-P2tHg6-S7nA7RJPQ
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहली पारी की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। लेकिन 3 विकेट लेकर पाकिस्तान ने मैच में वापसी की है। मौजूदा स्थिति की बात करें तो 66 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 274 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हैनरी निकोल्स और डेरिल मिशेल डटे हुए हैं। टॉम लैथम 71, डेवोन कॉन्वे 122 और केन विलियमसन 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक बनाया था। 200 रनों की नाबाद पारी में विलियमसन ने 21 चौके और 1 सिक्स लगाया था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहा था।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1609823792494219264?s=20&t=JHEtA-P2tHg6-S7nA7RJPQ
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
.@SalmanAliAgha1 gets a big wicket! ⚡#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/gEvXTQGDdz
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 2, 2023
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल+
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: