BBL 2022: 'वाह क्या बोल्ड किया है'...छक्का ठोकने चला था बल्लेबाज, स्पिनर ने खेल कर दिया, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2022 live score Josh Brown clean bowled Steve OKeefe
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2022 live score Josh Brown clean bowled Steve OKeefe
BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में आज सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कालिन मुनरो ने 14 गेंद पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली, उन्होंने 6 तूफानी छक्के लगाए। मुनरो को स्पिनर Steve OKeefe ने अपना शिकार बनाया।
मुनरो का तूफान रोकने के बाद Steve OKeefe ने एक कमाल की गेंद फेंकी और सलामी बल्लेबाज Josh Brown को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस गेंद पर बल्लेबाज ने छक्का मारने के लिए पूरी दम से बल्ला घुमाया था, लेकिन गेंदबाज ने गच्चा दे दिया और गिल्लियां उड़ा दीं।
दरअसल, स्टीव ओकीफ सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेल रहे हैं। वह पारी के लिए छठवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज जोश ब्राउन ने छक्का मारना चाहा था, लेकिन वह गेंद को पूरी तरह चूक गए और बॉल सीधा स्टंप में जा घुसी।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1610557636059205638?s=20&t=mdQWwGhOY7OgUoYn327hDg
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट ने 11 ओवर में 6 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। सिडनी सिक्सर्स के लिए स्टीव ओकीफ ने 3 विकेट लिए।
और पढ़िए – BBL 2022: ‘वाह क्या बोल्ड किया है’…छक्का ठोकने चला था बल्लेबाज, स्पिनर ने खेल कर दिया, देखें
सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट खेला जा रहा ये मुकाबला बारिश की खलल के बाद 13 ओवर का हो रहा है। यह लीग का 28वां मुकाबला है। जो सिडनी के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।
जोश फिलिप (wk), जेम्स विंस, डैनियल ह्यूजेस, मोइसेस हेनरिक्स (c), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, हेडन केर, सीन एबॉट, बेन द्वारसुइस, क्रिस जॉर्डन, स्टीव ओ’कीफ
कॉलिन मुनरो, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम बिलिंग्स, जिमी पीरसन (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस व्हाइटली, जेम्स बाजले, माइकल नेसर, मार्क स्टेकेटी, मैथ्यू कुह्नमैन, मिशेल स्वेपसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: