---विज्ञापन---

देश angle-right

ज्यादा काम और प्रमोशन न देना…नौकरी से निकालने की बजाए इस तरह इस्तीफा देने को मजबूर कर रही कंपनियां

Amazon इन दिनों अपने यहां Silent Sacking कर रहा है। बता दें इससे पहले ई कॉमर्स साइट ने 60 दिन की सैलरी देकर बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाला था।

---विज्ञापन---

What is Silent Sacking: क्या आपको लगता है कि वर्कप्लेस या ऑफिस में आपके पास अपने अन्य सहकर्मियों के मुकाबले ज्यादा काम है? क्या सहकर्मियों का प्रमोशन कर दिया गया है और आपको अभी इंतजार करने के लिए कहा गया है? अगर इन सवालों का जवाब हां है! तो समझ जाइए कि नौकरी में आपकी उलटी गिनती शुरू हो गई है।

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉरपोरेट कल्चर में आजकल नौकरी से निकालने की बजाए कर्मचारियों की ‘Silent Sacking’ की जा रही है। दरअसल, नौकरी से निकालने पर कंपनी की बदनामी होती है, इससे मार्केट में कंपनी की वैल्यू घटती है। ऐसे में प्राइवेट कंपनियों ने अपना स्टाफ कम करने का नया तरीका निकाला है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा का अमित मान कौन? जिसके घर जाकर राहुल गांधी ने खाया घी चूरमा

---विज्ञापन---

क्या होता है Silent Sacking?

जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनियों में प्रबंधन ऑफिस में काम का ऐसा वातावरण तैयार कर देता है कि कर्मचारी वहां काम नहीं पाते हैं और कुछ समय बाद खुद ही इस्तीफा देकर चले जाते हैं। इससे कंपनी को उन्हें निकालने पर पैसे भी नहीं देने पड़ते और उनकी मार्केट में बदनामी भी नहीं होती। इसी को Silent Sacking कहते हैं, इसमें कर्मचारियों के लिए ऑफिस में काम की स्थिति बिगड़ती जाती है। प्रबंधन कर्मचारी को पहले अधिक काम सौंपता है। फिर काम पूरा करने के बाद भी कुछ कमी निकालकर उसका प्रमोशन नहीं करता है। शिकायत करने पर कर्मचारी को प्रबंधन से कोई सपोर्ट नहीं मिलता है, ऐसे में वह इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो जाता है।

Amazon कर रहा Silent Sacking

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ई कॉमर्स साइट Amazon इन दिनों अपने यहां Silent Sacking कर रहा है। बता दें इससे पहले ई कॉमर्स साइट ने 60 दिन की सैलरी देकर बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाला था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसके इस कदम की बड़ी आलोचना की गई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पंजाब के बाद अब हरियाणा बना ‘डंकी रूट’ का बड़ा मार्केट, इन 5 जिलों के युवा हो रहे एजेंटों के ‘शिकार’

First published on: Sep 20, 2024 05:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola