BAN vs AFG: डेब्यू मैच में ही बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटा 24 साल का गेंदबाज, बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

BAN vs AFG
Edited By Bhoopendra Rai

BAN vs AFG
BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में 24 साल के तेज गेंदबाज निजत मसूद ने कमाल कर दिया है। वह अफगानिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले अमीर हमजा साल 1019 में यह कमाल कर चुके हैं।
डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले निजत मसूद अफगानिस्तान के तीसरे ऐसे गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 5 विकेट निकाले हैं। उनके अलावा राशिद खान और अमीर हमजा यह कारनामा कर चुके हैं। इससे पहले निजत डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने 4 और विकेट निकाले।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले पहले निजत 1090 के बाद से दुनिया के आठवें बॉलर बन गए हैं। वह विश्व क्रिकेट के ऐसे 22वें गेंदबाज भी बने, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाने का अनोखा कमाल करके दिखाया है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1669219565904220162?s=20
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो और महमुदूल हसन जॉय की शानदार पारियों के दम पर 382 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए पहली परी में निजात मसूद ने 5 विकेट निकाले। 282 रनों के जवाब में अफगानिस्तान ने 115 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं। पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। क्रीज पर अफसर जजई और करीम जानत टिके हुए हैं।
निजत मसूद ने 16 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान 2 मेडन ओवर डाले। 79 रन देकर इस युवा गेंदबाज ने 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। इनमें जाकिर हसन, मोमिनल हक, मुश्फिकर रहीम, तैजुल इस्लाम और शोरिफुल इस्लाम का नाम शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: