एशिया कप में हार पर बवाल: PCB की मीटिंग में 'गिड़गिड़ाए' बाबर आजम, शादाब खान के लिए लगाई ये गुहार

Shadab Khan PCB Pakistan cricket team

शादाब खान का वीडियो हुआ वायरल.

विज्ञापन

Babar Azam Back Shadab Khan in PCB Review: एशिया कप में श्रीलंका से पाकिस्तान की हार के बाद बवाल मचा हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में शाहीन अफरीदी और बाबर आजम के बीच अनबन की खबरें आई थीं। वहीं चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ भारी हार के बाद फखर जमां और शादाब खान सहित पाकिस्तान के वरिष्ठ खिलाड़ियों का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप में पाकिस्तान की हार की समीक्षा के लिए गुरुवार को मीटिंग की।

खराब रणनीति के कारण मिली हार 

जियो न्यूज के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख जका अशरफ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में कप्तान बाबर आजम और क्रिकेट निदेशक मिकी आर्थर शामिल रहे। बाबर ने स्वीकार किया कि उन्हें खराब रणनीति के कारण टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। बाबर ने आगे कहा कि लगातार यात्रा और मौसम ने टीम की तैयारियों को प्रभावित किया।

विज्ञापन

कप्तानी से न हटाने की गुहार 

इस दौरान बाबर कप्तानी से न हटाने को लेकर गुहार लगाते हुए नजर आए। उन्होंने कप्तान पद से न बदले जाने को कहा। वहीं शादान खान को उपकप्तान बनाए रखने की भी गुहार लगाई। कप्तान ने कहा कि एशिया कप से पहले टीम जीत की राह पर थी। हालांकि आर्थर ने स्वीकार किया कि फिटनेस और मध्य क्रम से संबंधित मुद्दे हैं। हालांकि वर्ल्ड कप को लेकर कोई प्लान नहीं दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्पिनरों के लिए एक अलग कोच नियुक्त करने का सुझाव दिया। बता दें कि श्रीलंका से हार के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। नसीम शाह, हारिस रऊफ और इमाम-उल-हक चोटिल रहे थे, जिसने पाकिस्तान की टीम के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ