AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने काट डाला गदर, 6 गेंदों में चटका दिए 3 विकेट, देखें वीडियो

AUS vs WI 2nd Test scott boland

AUS vs WI 2nd Test scott boland

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने ऐसा कहर बरपाया कि विंडीज के बल्लेबाजों के होश उड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। बोलैंड ने अपने पहले ही ओवर में एक के बाद एक तीन विकेट चटका डाले। पिंक बॉल से खेले जा रहे टेस्ट में बोलैंड की घातक गेंदबाजी देख दुनिया दंग रह गई।

विज्ञापन

इस तरह चटकाए 3 विकेट 

स्कॉट बोलैंड ने दूसरी पारी में छठे ओवर की पहली गेंद पर क्रेग ब्रेथवेट को 3 रन पर पवेलियन भेज दिया। बोलैंड की गेंद को रोकने की कोशिश में ब्रेथवेट का बल्ला छुआ और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर शामराह ब्रुक्स को डक पर आउट कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

ब्रुक्स स्कॉट बोलैंड की खतरनाक इनस्विंगर का सामना नहीं कर सके। गेंद उनके पैड पर टकराई और वे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। तीन गेंदों में 2 विकेट चटकाकर स्कॉट जोश से भर गए। अब बारी थी लास्ट बॉल की। नए बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड क्रीज पर खड़े थे। जैसे ही ब्लैकवुड ने अंदर आती गेंद को छूने की कोशिश की, ये बॉल उनके बल्ले के किनारे से टकराई और स्लिप में खड़े फील्डर कैमरॉन ग्रीन ने कैच पकड़कर उन्हें रवाना कर दिया।

और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes

पैट कमिंस के बाहर होने के बाद मिला मौका

मेलबर्न में जन्मे 33 साल के स्कॉट बोलैंड ने अब तक 3 टेस्ट ही खेले थे। जिसमें 6 ईनिंग में उन्होंने 18 विकेट चटका डाले थे। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। जबकि आखिरी टेस्ट जनवरी 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद बॉलैंड 11 महीने टेस्ट से दूर रहे, लेकिन जैसे ही उन्हें पैट कमिंस की जगह टीम में मौका मिला उन्होंने गदर काट डाला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ