AUS vs SA: टी20 और वनडे सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका जाएगी कंगारू टीम, शेड्यूल का हुआ ऐलान, देखें कब-कब होंगे मैच

South Africa and Australia ODI and T20 series Schedule

South Africa and Australia ODI and T20 series Schedule

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगस्त-सितंबर में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच 30 अगस्त से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद 7 सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। कुल 5 वनडे मैच होंगे। सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज काफी अहम होगी, क्योंकि इस साल वनडे विश्वकप होना है। इस सीरीज के जरिए दोनों टीमों को अपनी-अपनी तैयारी करने का पूरा मौका मिलेगा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बना साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20, 30 अगस्त (डरबन)
दूसरा टी20, 1 सितंबर (डरबन)
तीसरा टी20, 3 सितंबर (डरबन)

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बना साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे, 7 सितंबर (ब्लोमफोंटेन)
दूसरा वनडे, 9 सितंबर (ब्लोमफोंटेन)
तीसरा वनडे, 12 सितंबर (पोटचेफस्ट्रूम)
चौथा वनडे, 15 सितंबर (सेंचुरियन)
पांचवां वनडे, 17 सितंबर (जोहान्सबर्ग)

आखिरी बार 2020 में साउथ अफ्रीका गई थी ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी बार साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले और तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। हालांकि, उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ