Asia Cup 2023: पाकिस्तान के साथ ही इस टीम से भिड़ सकती है टीम इंडिया, जानिए सुपर-4 का पूरा समीकरण

Asia Cup 2023 Team India Super 4 Matches

Asia Cup 2023 Team India Super 4 Matches

Team India Matches Asia Cup 2023 Super 4 Stage: टीम इंडिया ने नेपाल के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर एशिया कप के सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सुपर-4 के लिए क्वालिफाई किया था। सुपर-4 में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को होगा। यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। सुपर-4 में हर टीम तीन-तीन मुकाबले खेलेगी। जबकि टूर्नामेंट में कुल 13 मैच होंगे।

विज्ञापन

टीमों के रखे गए हैं ये नाम 

दरअसल, एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में टीमों को A1, A2, B1 और B2 के बीच बांटा गया है। इसके तहत 12 सितंबर को भारत (A2) और श्रीलंका (B1) के बीच कोलंबो में भी मैच प्रस्तावित है। यदि श्रीलंका सुपर-4 के क्वालिफाई नहीं कर पाती है तो ये मुकाबला भारत और अफगानिस्तान (B1 के तौर पर) के बीच होगा।

विज्ञापन

दूसरी ओर, पाकिस्तान (A1 ) और बांग्लादेश (B2) के बीच मैच 6 सितंबर को लाहौर में खेला जाना प्रस्तावित है। पाकिस्तान ने क्वालिफाई कर लिया है, यदि बांग्लादेश क्वालिफाई नहीं करता है तो ये मुकाबला पाकिस्तान (A1 ) और अफगानिस्तान (B2 के तौर पर) के बीच होगा।

विज्ञापन

शेड्यूल के मुताबिक, भारत का कोई भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। सुपर-4 में भारत के क्वालिफाई करने के बाद इसी स्थान पर B2 यानी बांग्लादेश के खिलाफ 15 सितंबर को भी मैच प्रस्तावित है। बांग्लादेश के क्वालिफाई न करने की स्थिति में भी भारत का मैच अफगानिस्तान से होगा। सुपर-4 मैच नॉकआउट होंगे। इसकी दो टॉप टीमें फाइनल खेलेंगी।

ये है पॉइंट्स टेबल की स्थिति

पॉइंट्स टेबल के ग्रुप बी में श्रीलंका एक मैच में जीत के बाद 2 अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि बांग्लादेश के दो मैचों बाद 2 अंक हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट श्रीलंका से कम है। जबकि अफगानिस्तान एक मैच में हार के बाद 0 अंक के साथ सबसे नीचे है। अफगानिस्तान के क्वालिफाई करने की संभावना कम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ