Asia Cup 2023 Points Table: बांग्लादेश की जीत से पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, भारत का टॉप पर कब्जा बरकरार
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Asia Cup 2023 Points Table: एशिया कप 2023 में सुपर 4 का स्टेज समाप्त हो गया है और फाइनल के लिए भारत और श्रीलंका ने क्वालिफाई किया है। इसके आखिरी मैच में बांग्लादेश ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत पर करीबी जीत के साथ एशिया कप 2023 अंक तालिका में अपना खाता खोला। शाकिब अल हसन और तौहीद हृदयोय के अर्धशतकों ने टाइगर्स को अपने एशिया कप अभियान को विजयी नोट पर समाप्त करने में मदद की।
भारत पर जीत की बदौलत बांग्लादेश एशिया कप 2023 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अंतिम स्टैंडिंग में वे पाकिस्तान से ऊपर रहे। जिससे बाबर आजम की टीम की हर तरफ खिल्ली उड़ रही है। पाकिस्तान एशिया कप में सुपर 4 की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई है।
बांग्लादेश के खिलाफ हार के बावजूद भारत एशिया कप 2023 अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार से कोई अंक नहीं मिला। उन्होंने तीन मैचों में चार अंकों और +1.753 के नेट रन रेट के साथ सुपर फोर दौर को समाप्त किया। श्रीलंका तीन मैचों में चार अंक अर्जित करके दूसरे स्थान पर है। मेजबान देश का नेट रन रेट -0.134 है।
वहीं बांग्लादेश तीन मैचों में दो अंक और -0.463 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान ने दो अंक और -1.283 के नेट रन रेट के साथ सबसे आखिरी नंबर पर रहा।
भारत मैच जीतने का प्रबल दावेदार था, उसने सुपर फर दौर में अपने पहले दो मैचों में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया था। हालाँकि, मेन इन ब्लू कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहा। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। शाकिब ने बल्ले से 80 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में भी एक महत्वपूर्ण विकेट लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: