Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने वापस किया एशिया कप का समझौता, नजम सेठी ने दिया ये बयान

ODI World Cup 2023 PCB

ODI World Cup 2023 PCB

विज्ञापन

नई दिल्ली: इस साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप पर गतिरोध बढ़ता जा रहा है। फिलहाल एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने इसके आयोजन पर फैसला टाला हुआ है। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने विरोध जताते हुए एसीसी को एशिया कप की मेजबानी का समझौता वापस कर दिया है। पीसीबी ने समझौते पर आपत्ति जताते हुए दावा किया है कि यह भारत के पक्ष में दिख रहा है। समझौते से लग रहा है कि वे टूर्नामेंट के लिए स्थान तय करेंगे।

पीसीबी की आपत्तियों पर एसीसी की प्रतिक्रिया नहीं

पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा है कि बोर्ड ने दस्तावेज में संशोधन किया है। हमने एक पत्र के साथ हाइब्रिड मॉडल को ध्यान में रखकर परिवर्तन का अनुरोध करते हुए इसे एसीसी को वापस भेज दिया है। पीसीबी की आपत्तियों पर अब तक एसीसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टूर्नामेंट के पाकिस्तान के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका या ओमान होने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: ‘इसे कहते हैं सटीक Bowled’, जडेजा ने उखाड़ दिया संजू का स्टंप, देखें वीडियो

भारत इस बारे में फैसला करेगा कि कार्यक्रम कहां होगा

एक्सप्रेस न्यूज के साथ एक विशेष इंटरव्यू में बात करते हुए सेठी ने कहा- “जब मैंने पीसीबी में कार्यभार संभाला, तो मैंने पूछताछ की कि क्या पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने एशिया कप की मेजबानी के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे? इस बारे में नियम क्या हैं?” दस्तावेज को पढ़ने के बाद सेठी ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत इस बारे में फैसला करेगा कि कार्यक्रम कहां होगा।

और पढ़िए – IPL 2023: धोनी ने रहाणे से ऐसा क्या बोला कि पहले ही मैच में खोल दिया बल्ला? कप्तान ने बताया सीक्रेट

पाकिस्तान के बिना एशिया कप का सवाल ही नहीं उठता

पीसीबी ने दस्तावेज को एडिट किया है और इसे एसीसी को वापस भेज दिया है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। क्रिकेट बोर्ड ने सुझाव दिया है कि मैचों को तटस्थ स्थान पर खेला जाना चाहिए जहां स्टेडियम भर जाएं और ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू मिल सके। भारत के मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे, जबकि अन्य पाकिस्तान में खेले जाएंगे। सेठी ने कहा कि एसीसी के अन्य सदस्यों ने कहा है कि पाकिस्तान के बिना एशिया कप का सवाल ही नहीं उठता। इसलिए पीसीबी को उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में आएगा। पाकिस्तान की टीम भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेगी या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। पीसीबी इस मामले पर सरकार की राय लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ