Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर सामने आया नया ट्विस्ट, इन दो देशों ने खारिज किया PCB का हाइब्रिड मॉडल
Edited By Pushpendra Sharma

Asia Cup 2023
Edited By Pushpendra Sharma

Asia Cup 2023
नई दिल्ली: इस साल आयोजित होने वाले एशिया कप को लेकर खींचतान जारी है। अब इसमें एक नया ट्विस्ट सामने आया है। दरअसल, कुछ समय पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को एशिया कप की मेजबानी के लिए अपना हाइब्रिड मॉडल पेश किया था। इसके बाद पीसीबी समेत कई देशों के अधिकारियों ने मंगलवार को दुबई में मुलाकात की, लेकिन यह सामने आया है कि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने संयुक्त अरब अमीरात में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत टूर्नामेंट का एक हिस्सा आयोजित कराने पर आपत्ति जताई है।
हाइब्रिड मॉडल के तहत भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा न करके एशिया कप के अपने मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल सकता था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की खबर के अनुसार, बीसीबी और एसएलसी ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान और दूसरे देश के बीच यात्रा करने में शामिल चुनौतियों का हवाला दिया। दोनों बोर्डों ने यह भी बताया कि सितंबर के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक गर्मी भी होगी। एसएलसी सचिव मोहन डी सिल्वा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा- हमने एसीसी को यह कहने के लिए लिखा है कि हम हाइब्रिड मॉडल के खिलाफ हैं, लेकिन इससे परे कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। साल के उस समय यूएई में बहुत गर्मी होती है।
इस बीच एक पीसीबी अधिकारी ने दावा किया कि बांग्लादेश और श्रीलंका उसे सपोर्ट कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा- बोर्ड के पास बीसीबी और एसएलसी दोनों से ईमेल हैं, जो पुष्टि करते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में खेलने में कोई समस्या नहीं है। अधिकारी ने यह भी बताया कि पिछले साल का एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था। बोर्ड इस बार उसी विंडो पर आपत्ति जता रहे हैं।
श्रीलंका तो यहां तक राजी है कि यदि तटस्थ स्थान के रूप में एशिया कप का आयोजन किया जाता है तो वे पूरी तरह से तैयार हैं। डिसिल्वा ने कहा- अगर श्रीलंका में टूर्नामेंट खेलने की पेशकश है, तो हम तैयार हैं। पाकिस्तान आधिकारिक मेजबान होगा, लेकिन पीसीबी इस बात पर भी अड़ा है कि उसका समाधान सबके लिए काम करे। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया- पीसीबी ने एक हाइब्रिड मॉडल पेश किया। अगर पाकिस्तान के मॉडल को खारिज कर दिया जाता है तो हम एशिया कप नहीं खेलेंगे।
वहीं अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने बताया, एसीसी की पिछली दो बैठकों में हमने निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने के महत्व पर जोर दिया है। वेन्यू के लिए हम एसीसी द्वारा किए गए निर्णयों का पालन कर रहे हैं और इस मामले पर किसी विशेष बोर्ड के रुख के पक्ष या आपत्ति में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारी प्राथमिकता एक निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट सुनिश्चित करना है।
विश्व कप की तैयारी के रूप में 50 ओवर के प्रारूप में होने वाले छह देशों के एशिया कप में नेपाल के साथ भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। फाइनल सहित कुल 13 मैच 13 दिनों में खेले जाएंगे। 2022 के प्रारूप की तरह प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर 4 में आगे बढ़ेंगी हैं और शीर्ष दो टीमें फिर फाइनल में भाग लेंगी। इससे भारत और पाकिस्तान के तीन बार मैच खेलने की संभावना होगी। दोनों को फाइनल में भी पहुंच सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: