नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हर बार चर्चा का विषय रहता है। करोड़ों प्रशंसक इस मुकाबले को लेकर उत्साहित रहते हैं। दोनों टीमें इस साल होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में भिड़ने वाली हैं। इस बीच एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच की तारीखें सामने आई हैं।

विज्ञापन

आगामी एशिया कप में दोनों देशों के एक-दूसरे से दो बार भिड़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों टीमों के बीच पहला ग्रुप मैच 2 सितंबर, जबकि अगले दौर में दूसरा मैच 10 सितंबर को होगा। भारत बनाम पाकिस्तान दोनों मैच श्रीलंका के दांबुला या कैंडी में होने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह भी उम्मीद है कि दोनों टीमें फाइनल में एक बार फिर एक-दूसरे के सामने हों।

विज्ञापन

नेपाल के खिलाफ मुकाबले के बाद श्रीलंका रवाना होगी पाकिस्तान की टीम 

पाकिस्तान को मुल्तान में 30 या 31 अगस्त को अपने शुरुआती ग्रुप मुकाबले में नेपाल से खेलना है। उसी दिन टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह होगा। लाहौर पाकिस्तान में एशिया कप मैचों के लिए एक अन्य स्थान के रूप में विकल्प हो सकता है। यदि प्रस्तावित टूर शेड्यूल स्वीकार कर लिया जाता है, तो पाकिस्तान टीम नेपाल के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले के बाद सीधे श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएगी। इस बीच, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान बाकी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका जाने से पहले अपने ग्रुप मैच पाकिस्तान में खेलेंगे।

19 जुलाई को शेड्यूल का ऐलान 

नजम सेठी के नेतृत्व वाली पुरानी पीसीबी कार्यकारी समिति द्वारा प्रस्तावित हाइब्रिड प्रारूप के अनुसार टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा बुधवार 19 जुलाई को की जाएगी। हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट के पहले चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, इसके बाद फाइनल सहित नौ मैचों के लिए श्रीलंका में ट्रांसफर किया जाएगा।

विज्ञापन

सलमान नसीर बने टूर्नामेंट निदेशक 

इस बीच पीसीबी के नए अध्यक्ष जका अशरफ ने पाकिस्तान में आयोजित होने वाले एशिया कप मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है, लेकिन संभवतया इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल के मुताबिक, पाकिस्तान चार एशिया कप मैचों की मेजबानी करेगा। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सलमान नसीर को एशिया कप का टूर्नामेंट निदेशक नामित किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ