Asia Cup 2023 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, दो धाकड़ खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर

Hasaranga

Image Credit: Social Media

Asia Cup 2023 Dushmantha Chameera Wanindu Hasaranga Injured: एशिया कप से पहले श्रीलंका की टीम को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। पहले कुसल परेरा और अविष्का फर्नांडो के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई तो वहीं टीम के लिए एक और बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, तूफानी गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और धाकड़ ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोटिल हैं।

विज्ञापन

चमीरा पूरे टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर 

चमीरा पूरे एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। जबकि वानिंदु हसरंगा के ग्रुप-लीग में शामिल होने की संभावना नहीं है। चमीरा को हाल ही में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। उन्होंने आखिरी बार 7 जून को वनडे खेला था। इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 63 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

लंका प्रीमियर लीग के फाइनल से भी बाहर हो गए थे हसरंगा

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका टीम के मैनेजर महिंदा हलांगोडा ने पुष्टि की है कि चमीरा के पूरे एशिया कप से बाहर होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड इसकी पुष्टि के लिए आगे की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। वहीं हसरंगा की बात करें तो वह जांघ में खिंचाव के कारण LPL का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

वर्ल्ड कप तक हो सकते हैं फिट 

हसरंगा के बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के लीग स्टेज में खेलने की संभावना नहीं है। हालांकि वह वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते हैं। चमीरा के मामले में भी यही स्थिति है। फिट होने पर वह श्रीलंका की पहली पसंद तेज गेंदबाज होंगे। हसरंगा की चोट श्रीलंका के लिए करारा झटका है। वह एलपीएल में शानदार फॉर्म में थे।

विज्ञापन

श्रीलंका को करना है स्क्वाड का ऐलान 

एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। 30 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारत, नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने टीमों का ऐलान कर दिया है। जबकि श्रीलंका और अफगानिस्तान को स्क्वाड की घोषणा करनी है। इन खिलाड़ियों की चोट के बाद श्रीलंका के लिए स्क्वाड चुनना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ