Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान में कहर बरपाने वाले इस युवा गेंदबाज की हुई एंट्री

Ashes 2023 Rehan Ahmed

Ashes 2023: 18 वर्षीय लेग स्पिनर रेहान अहमद को लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की एशेज टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लीसेस्टरशायर के स्पिनर को घायल मोईन अली के कवर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

पहले टेस्ट में मोईन अली को लगी थी चोट

इंग्लैंड की एशेज दोबारा हासिल करने की संभावनाओं को एजबेस्टन में पहले टेस्ट के दौरान भारी झटका लगा जब अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली की घूमती उंगली में छाले पड़ गए। ऑफ स्पिनर को अपनी चोट के कारण गेंद पर नियंत्रण रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा, जिससे एजबेस्टन के स्पिनिंग ट्रैक पर इंग्लैंड की गेंदबाजी बाधित हुई थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ झटके थे 7 विकेट

भले ही इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम दूसरे टेस्ट से पहले मोईन अली की रिकवरी को लेकर सकारात्मक थे, लेकिन उन्होंने प्रतिभाशाली लेग स्पिनर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। 18 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर ने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और एक ही इनिंग में 5 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मोईन अली, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, रेहान अहमद।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ