AFG vs PAK: 59 पर कैसे ढेर हो गए अफगानिस्तान के शेर? हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताई ये वजह

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI Hashmatullah Shahidi

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI Hashmatullah Shahidi

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान ने धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रनों से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 201 रन बनाए। इसका पीछा करने आई अफगानिस्तान की टीम महज 19.2 ओवर में 59 रन बनाकर ढेर हो गई।

विज्ञापन

18 रन से ज्यादा नहीं बना पाया कोई बल्लेबाज 

आलम ये रहा कि अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 18 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। सबसे ज्यादा रन ओपनर और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने बनाए। उन्होंने 18 रनों का योगदान दिया। जबकि अफगानिस्तान के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इसमें इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और राशिद खान शामिल रहे। मैच के बाद कप्तान शाहिदी ने करारी हार की वजह बताई।

विज्ञापन

ये एक चेजेबल स्कोर था 

उन्होंने कहा- ”यह एक चेजेबल स्कोर था। हमारे पास अच्छा मौका था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। उनकी गेंदबाजी शानदार रही। उन्होंने हमें रन नहीं बनाने दिए।”

विज्ञापन

शाहिदी ने बल्लेबाजी को दोष देते हुए कहा- ”मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारा शॉट सिलेक्शन अच्छा नहीं था। इस वजह से हमने कुछ विकेट भी गंवाए। इसने हम पर दबाव डाला। मुझे लगता है कि आपको शॉट चयन में चतुर होना होगा। मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं। यह पहला मैच है और हम अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं। हमें अपने शॉट-चयन में होशियार रहना होगा। आज हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगले मैच का इंतजार करते हुए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।”

हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी

अफगानिस्तान की जीत में हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 6.2 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं शाहीन अफरीदी ने 2 और नसीम शाह और शादाब खान ने एक-एक विकेट निकाला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ