नई दिल्ली: अबू धाबी में 10 ओवर के टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों में हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। बुधवार को दो मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन

डेक्कन ग्लैडिएटर्स और टीम अबू धाबी के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में निकोलस पूरन की धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे सुरेश रैना इस मैच में फ्लॉप रहे। वे दो गेंद ही खेल सके और डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। जबकि डेक्कन के कप्तान निकोलस पूरन ने ऐसी तबाही मचाई कि सब दंग रह गए।

विज्ञापन

5 चौके-8 छक्के ठोक कूट डाले 77 रन

निकोलस पूरन ने 33 गेंदों में 5 चौके-8 छक्के ठोक 233 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 77 रन ठोक डाले। एक से एक लाजवाब शॉट खेलकर पूरन ने ऐसा तूफान मचाया कि सब देखते ही रह गए। वहीं ओडियन स्मिथ ने 12 गेंदों में 23 रन ठोके। पूरन की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने 10 ओवर में 134 रन कूट डाले।

विज्ञापन

हालांकि विल स्मीद 0, डेविड विसे 1 और सुल्तान अहमद 0 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद पूरन की आतिशी पारी ने ग्लैडिएटर्स को बड़ा स्कोर करने में कामयाबी दिलाई।

विज्ञापन

टीम अबू धाबी की ओर से पीटर हैटजोगलो ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 और फाबियान एलेन ने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नवीन उल हक को एक विकेट मिला।

विज्ञापन

मंगलवार को ही छोड़ी है कप्तानी

खास बात यह है कि निकोनस पूरन ने टी 20 वर्ल्ड कप में हार की जिम्मेदारी लेते हुए वेस्ट इंडीज टीम से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। एक दिन पहले ही उन्होंने कप्तानी छोड़ी और दूसरे दिन उन्होंने तूफान मचा दिया। कहा जा रहा है कि पूरन के इस्तीफे के बाद अब वेस्टइंडीज टीम धाकड़ ऑलराउंडर रोमेन पॉवेल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ