स्टोन, पेपर, सीजर.. Alex Hales और Chris Lynn ने स्ट्राइक लेने के लिए खेला बचपन का गेम, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
Edited By Siddharth Sharma

ABU Dhabi T10 Alex Hales Chris Lynn stone paper scissor
Edited By Siddharth Sharma

ABU Dhabi T10 Alex Hales Chris Lynn stone paper scissor
Abu Dhabi T10 League 2022: अबु धाबी में खेले जा रहे टी20 लीग में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और कई बेहतरीन वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच शनिवार को अबू धाबी और डेक्कन ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने अबू धाबी को 5 रन से हरा दिया। वहीं मैच में अबु धाबी की टीम भले ही हार गई लेकिन उसके दोनों ओपनर्स क्रिस लिन और एलेक्स हेल्स अपनी एक खास हरकत के चलते हर तरफ छा गए।
दरअसल इस मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 94 रन बनाए। 95 रनों के लक्ष्य का पिछा करने के लिए अबू धाबी की ओर से क्रिस लिन और एलेक्स हेल्स ओपन करने उतरे। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर पहुंचते ही ये निर्णय नहीं कर पा रहे थे कि पहले कौन स्ट्राइक लेगा। जिसके बाद उन्होंने एक खास तरकीब निकाली जिसे हर कोई देखता ही रह गया। हेल्स और लिन की जोड़ी ने “स्टोन, पेपर, सीजर गेम खेला, यह तय करने के लिए कि कौन स्ट्राइक लेगा और कौन नॉन-स्ट्राइक लेगा। दोनों को ऐसा करता देख मैदान में बैठा हर कोई हंसने लगा।
— Hassam (@Nasha_e_cricket) December 3, 2022
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। हालांकि इस गेम में जितने के बाद क्रीस लिन ने पहली गेंद खेली और स्ट्राइक रोटेट कर दी। जिसके बाद हेल्स उसी ओवर में आउट हो गए। मैच में क्रिस लिन 5 गेंदों पर 13 रन और एलेक्स हेल्स 3 गेदों पर 1 रन बनाए। मैच में भले ही ये दोनों बल्लेबाज फेल रहे लेकिन इनके इस हरकत ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं कि क्रिकेट बाद में खेलेंगे, पहले स्टोन पेपर सीजर खेल लेते हैं।
Hales and lynn be like: cricket baad mein khelenge pehle stone paper scissors khelte pic.twitter.com/ufzWDPFof0
— ค๓it اميت 🇮🇳 (@11creativemind) December 3, 2022
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: